Monday, May 4, 2015

19 june 2015 जीवन का महत्वपूर्ण दिन|

जी हाँ आने वाली तारीख १९ जून २०१५ एक ज़िन्दगी की ख़ास तारिख, जैसे पहला पहला प्यार|
मेरा अब तक देखा गया सबसे  बड़ा खवाब जो हकीकत में परदे पर उतरेगा |
मेरी पहली भूमिका फिल्म " मेरो बदळो" में  बतौर कॉमेडियन |
जिसे निर्देशन और प्रस्तुत किया महेन्द्रजी गौड़ ने | इस फिल्म में मुख्य नायक का किरदार भी महेन्द्रजी गौड़ ही निभा रहे है | जो एक मंजे हुए कलाकार है दूरदर्शन के कई सीरियलों में जिन्होने लीडिंग रोल किया है | इसके अलावा ये राजस्थानी और असामीज फिल्मो में भी अपना असर छोड़ चुके हैं | हाल ही में आसामिज  फिल्म "द फेस" में विलंन  का किरदार निभा कर चर्चा में रहे थे |
इसके अलावा इस फिल्म में मुख्य विलन का किरदार अदा किया हिसाम खान https://www.facebook.com/hisam.khan.1232?fref=ts ने जो की बहुत ही   खरे उतरे है अपनी अदाकारी में |
दुसरे लीडिंग विलेन पंकज जी (https://www.facebook.com/pankaj.punia.351?fref=ts) जिनका निराला
(हिसाम खान व पंकज पूनिया )
अंदाज उनकी प्रतिभा को चार चाँद लगा देता है | इन्होने कलर्स  के उड़ान सीरियल के अलावा  कई हिंदी फिल्मो में भी अदाकारी की है |
मुख्य नायिका का किरदार निभा रही है "टीना राठौड़ "
जिन्होंने राजस्थानी फिल्म "फौजी की फैमिली -2 "में बहुत ही सुन्दर किरदार निभाया था | इसके अलावा एक और नायिका जिनकी विशेष अदाकारी को देख आप विभोर हो उठेंगे | वो है स्वाति जैसवाल |
(स्वाती  जयसवाल )
इसके अलावा थिएटर artist  गोपाल प्रसाद जिनकी अदाकारी देख कर आपको अहसास होगा की थियेटर आर्टिस्ट कितनी सटीक अदाकारी निभाते हैं |
( गोपाल प्रसाद)
और कॉमेडी में मैंने अपने हाथ आजमाए है आपको पता ही है, और नहीं है तो फिल्म रिलीज होने के बाद चल जाएगा | मेरी फोटो देख देख के पक गए होंगे सो रहने देते हैं |
इसके अलावा बहुत सारे और कलाकार है जिन्होंने अपना बहुमूल्य योगदान दिया है |
इस फिल्म की पटकथा उर्फ़ स्टोरी कॉन्सेप्ट महेन्द्रजी गौड़ का है जिसे चित्रांकन और संवाद से सजाया हैं मैंने | फिल्म के बेहतरीन गानो  के बोल लिखे है मेरे अलावा राजू उगाणी, व गोल्डी सोहेल ने |
संगीत से संवारा हैं बिभूति गोगोई ने और स्वर दिया है गोल्डी सोहेल,  मैनाक ऍम सोनिक, ज्युबिली,और महेंद्र गौड़ ने |
सह निर्देशन नयनमोनी बोडो
कैमरा (DOP ) ; जीतेंन  बोडो 
एक्शन : प्रदीप भावेश ( ATC )
कहने को नयनमोनी प्रदीप भावेश और जीतेन दा सह निर्देशन, DOP और एक्शन का कार्य भार  था, पर सचमुच देखा जाएँ तो सबकुछ इन्ही चारों का था | ये जिनके साथ हो उन्हें समज्झ लीजिये भगवान् का आशीर्वाद  है |   
वेश भूषा का कार्य भार : श्री मति मोना गौड़ जी का है 
मेकअप : उदय मंडल का है |
इसके अलावा भी बहुत से लोग इस फिल्म से आत्मीयता से जुड़े है |
कलाकारी में और अन्य  तकनिकी में भी जिनका नाम फिलहाल मेरे जेहन में नहीं है और महेंद्र जी बीजी होने के चलते फोन नहीं उठा पा रहे है |  
खैर फिर कभी ...
फिलहाल इतने पे ही समाप्त करता हूँ संभव हो तो आप 19 जून को जयपुर, सीकर, फतेहपुर, लक्समण गढ़ , या रतनगढ़ में देख सकते है |